मा लक्ष्मी की पूजा करते समय करे इन 5 चीजों का भोग, वरना अधूरी रह जाएगी मा लक्ष्मी की पूजा…

कई बार त्योहार के दिन उआम मा लक्ष्मी की पूजा करते हे। हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार प्रसाद चढ़ाता है। मगर, आज हम आपको ऐसे पांच प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। मा लक्ष्मी इन चीजों को बहोत पसंद करती हे। इन चीजों को पूजा मे रखने से वह प्रसन्न हो जाती हे। 

पान: धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी को पान बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के बाद देवी को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। आप अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार, मां को फल, मिठाई, मेवे का भोग लगा सकते हैं।

नारियल: मां लक्ष्मी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने वाले पर वह प्रसन्न होती हैं। लक्ष्मी माता का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है।

सिंघाड़ा: पानी में ही पैदा होने वाला एक और फल सिंघाड़ा भी मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। यह मौसमी फल है औ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी है। 

पानी में उगने वाला फल: मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है। 

बताशे: बताशे का संबंध भी चंद्रमा से होता है और यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को भी प्रिय हैं। चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। चंद्रमा को सफेद वस्तु, औषधियों, 16 कलाओं का राजा माना जाता है। इसीलिए दिवाली पर बताशे और चीनी का प्रसाद मां लक्ष्मी को लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *