क्या आप भी परेशान हे मच्छर से? अपनाए मच्छर भगाने के इन घरेलू नुस्खों को…

कुछ लोग मच्छर भगाने के लिए कॉयल या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस से कोई फायदा नहीं होता है। इन कैमिकल युक्त स्प्रे और कॉयल आदि जैसी चीजों से निकलने वाला धुंआ हानिकारक होता है। इन कैमिकल पदार्थों को घर या ऑफिस मे यूस करने से मच्छरों का कुछ हो या न हो पर हमारे शरीर को बहोत नुकसान पहुंच सकता है। ये मच्छर घर में घुसकर मलेरिया, डेंगू और येली फीवर जैसी बीमारिया फैलाते हैं। इन सबसे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हो।

कमरे में जलाएं कपूर: पूजा के लिए कपूर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका फायदा ये भी हे की मच्छरों के काटने से भी बचा सकता है। अगर आप कपूर का इस्‍तेमाल करते हैं तो मच्छर आपके घरमे आतंक नहीं मचा पाएंगे। आप अपने कमरे में कपूर जला कर रखते हे तो कुछ देर बाद सारे मच्‍छर भाग जाएंगे।

तुलसी का पौधा: तुलसी एक औषधीय वनस्पति हैं। उसमे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। अगर आप इसके रस को शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं तो इससे मच्छरदूर रहेते हे।

बीयर: मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए आप बीयर या शराब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको उसे पिना नहीं हे पर बीयर को स्प्रे बोतल में भर कर Spray कर सकते हैं। मच्छर बीयर और शराब की गंध को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और वे घर से भाग जाते हैं।

लैवेंडर का फूल: लैवेंडर काफूल ना सिर्फ आपके घर के बालकनी को खूबसूरत बनाने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है।

गेंदा के फूल: गेंदे का फूल खुशबूदार तो होता ही है, इसके अलावा यह मच्छरों को भगाने में भी कारगर है। इसकी खुशबू से मच्छर भागते हैं। आप इसके तेल को कमरे को स्प्रे कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *