आत्मनिर्भर भारत: हरियाणा के छोरे ने अपने हुनर से खड़ी कर दी करोड़ों रुपए की कंपनी…

देश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेक इन इंडिया योजना भी इसमें अपना महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है। आज कई युवा भी पीएम मोदी की इस मुहिम से आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले इस युवा का नाम रोहित नंदवानी है।

रोहित ने बीबीए की पढ़ाई बेंगुलुरु से पूरी की है। इस दौरान उन्होंने एक साल तक स्टार्टअप में नौकरी भी की थी। वे इस कंपनी में 8 घंटे के बाद भी रहते थे और काम सीखा करते थे। इस दौरान ही उन्होंने कंपनी के बारे में कई अहम जानकारी इकट्ठा की थी और बिज़नस कैसे चलाया जाता है इस बात को भी सीखा था।

इस दौरान जब उन्होंने खुद की कंपनी को शुरू किया तो उन्हें परेशानी आई लेकिन रोहित ने हार नहीं मानी। इसके बाद रोहित ने अपनी वेबसाइट भी बनाई थी। जिसके बाद धीरे धीरे अब उन्हें ऑर्डर भी मिलने लगे थे। आज लाखों लोग उनके ग्राहक बन चुके हैं।

रोहित का उद्देश्य ऐसी कंपनी बनाने का है जो विदेशी कंपनियों को टक्कर दे सके। वहीं रोहित अपनी इस कंपनी से कम दामों में ऊंची गुणवत्ता का उत्पाद लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। तीन साल पहले रोहित ने अपनी इस कंपनी को शुरू किया था जिसमें आज कई लोग निवेश भी कर रहे हैं। कई बड़ी कंपनियाँ आज रोहित की इस कंपनी के साथ हाथ मिला रही हैं। वहीं शार्क टैंक इंडिया में भी उन्हें 1 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है।

रोहित कई तरह के ऑडियो गैजेट भी बेचते हैं। और इसके साथ साथ उनकी ये कंपनी फिटनेस बैंड भी बेचते है। आज वे अपनी कंपनी में बनाए इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी बेच चुके है। अपनी इस कंपनी से रोहित करोड़ों रूपये की कमाई भी कर चुके हैं। वहीं अब वे अपनी कंपनी का टर्नओवर 40 करोड़ रूपये तक पहुंचाना चाहते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *