सात समंदर पार आकर की शादी, बिहारी छोरे पर आया फ्रांस की गोरी का दिल…

मोबाईल ली वजह से दुनिया बहोत ही छोटी सी हो गई हे। फ्रांस (France) के पेरिस (Paris) की लड़की का दिल एक बिहारी छोरे पर आ गया। दोनों की पहले दिल्ली (delhi) में मुलाकात हुई और फिर फोन पर बात होने लगी। 6 साल तक बात करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिर क्या था इस देसी छोरे से ब्याह रचाने सात समंदर पार से चलकर दुल्हन और उसका पूरा परिवार हिंदुस्तान पहुंचा। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव के रहने वाले रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा से विवाह रचाया। पेरिस से विवाह करने के लिए लड़की के साथ उसका पूरा परिवार आया था।

लड़का बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) का रहने वाला है। परिवार की रजामंदी के बाद दोनों एक हो गए। धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी में दुल्हन के परिवार वालों ने हिंदी और भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके भी लगाए। भारतीय रीति रिवाज के साथ हुई इस शादी को देखने बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे।

राकेश कुमार दिल्ली में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। करीब 6 साल पहले भारत घूमने आई मैरी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। भारत से लौटने के बाद दोनों की बातचीत जारी रही। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 3 साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़े का बिजनेस शुरू किया। इसी दौरान दोनों काफी करीब आ गए। जब इसकी जानकारी मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों की शादी की परमिशन दे दी।

पहले दोनों ने पेरिस में ही शादी का प्लान बनाया लेकिन, मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति बहुत पसंद था। उसने भारत आकर राकेश कुमार के गांव में शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद मैरी अपने माता-पिता और राकेश के साथ गांव आ गई। जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *