भूत जैसी दिखने वाली दुर्लभ Alien मछली मिली…

न्यूजीलैंड (New Zealand) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फियरिक रिसर्च को समुद्री शोधकर्ताओं ने इसे साउथ आइलैंड के पास इसे खोजा है। यह मछली देखने में पारदर्शी, जेल जैसी, दो बड़ी काली आंखों वाली होती है। सिर नुकीला होता है। जिसकी वजह से Alien जैसी दिखती है। दुनिया में भूत शार्क (Ghost Shark) की 50 प्रजातियां खोजी गई हैं। भूत शार्क (Ghost Shark) की नाक नुकीली होती है। इस शार्क को ब्लू रैटफिश (Blue Ratfish) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम हाइड्रोलैगस ट्रोली (Hydrolagus trolli) है। इसकी शक्ल की वजह से इसे भूत शार्क या घोस्ट शार्क भी कहा जाता है। इस मछली को आधिकारिक पहचान साल 2002 में मिली थी। नर घोस्ट शार्क के सिर पर सेक्स के लिए अंग होता है, जिसका उपयोग सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए होता है।

NIWA के ट्रॉलर से वैज्ञानिक समुद्र के अंदर सर्वे कर रहे थे। तभी उन्हें न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के पास समुद्र के अंदर करीब 4000 फीट की गहराई में भूत शार्क (Ghost Shark) के नए बच्चे दिखाई दिए। वैज्ञानिक इन्हें देखकर हैरान रह गए। भूत शार्क को चिमेरास कहते हैं। चिमेरास यानी शार्क और रेस (Rays) के बीच की प्रजाति होती है। इसकी हड्डियां नहीं होती। इसके शरीर का आधार कार्टिलेज से बना होता है। यानी एक तरह की नरम हड्डियां।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूत शार्क (Ghost Shark) अपने अंडों को समुद्री की तलहटी पर विकसित होने के लिए रखती है। इनका भ्रूण पूरी तरह से अंडों और योक (Yolk) से भरा रहता है। इनका छोटा आकार, गहराई में रहने की वजह से इन्हें देखना बेहद मुश्किल होता है। अगर ये दिखते हैं तो दशकों में एक बार होने वाली घटना के बराबर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *