इस देश मे अपनी कार खुली छोड़कर चले जाते हैं लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

अलग-अलग देशों के लोग अपने यहां अलग-अलग तरह की मान्यताओं या रीति-रिवाजों को मानते हैं। दुनिया में कई ऐसी विचित्र चीजें हैं जिनके बारे में जानकर हमारे होश उड़ जाते हैं। आज हम जिस मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं वो किसी धर्म या समुदाय से जुड़ी नहीं, इंसानियत के नाते की जाती है। कनाडा में एक छोटा सा शहर है जहां लोग अपनी वो अपनी कार को लॉक नहीं करते। कार खुली छोड़ जाते हैं। दुनिया में कई ऐसी विचित्र चीजें हैं जिनके बारे में जानकर हमारे होश उड़ जाते हैं।

फिर ऐसे में वहां कार की चोरियां क्यों नहीं होतीं, या फिर ऐसी विचित्र मान्यता का क्या कारण है। कनाडा का चर्चिल एक छोटा सा शहर है। शहर की खासियत ये है कि यहां के लोग बिना किसी चिंता या डर के अपनी कार को खुला छोड़ देते हैं। चाहे वो कार को पार्किंग में लगाएं या कहीं और, उनकी कार हमेशा खुली  रहती है।

चर्चिल शहर पोलर बियर के लिए जाना जाता है। पोलर भालुओं से बचने के लिए किसी भी तरह की तेज हरकत नहीं करनी चाहिए। धीरे-धीरे उनके सामने से हट जाना चाहिए।  इस शहर में पोलर भालुओं की संख्या सबसे ज्यादा है इसलिए इसे दुनिया की पोलर बियर कैपिटल कहा जाता है। कार खोलने के पीछे जो कारण वो पोलर बियर्स से ही जुड़ा हुआ है। मासूम और प्यारे से दिखने वाले पोलर बियर असल में बेहद खूंखार जीव होते हैं। ये इंसानों पर भी हमला कर देते हैं जिसमें उनकी जान तक चली जाती है।

कार खुली छोड़ना कानून आवश्यक नहीं है, लोग सिर्फ मानवता और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऐसा करते हैं। पोलर बियर का आकार साइबेरियन टाइगर से भी बड़ा हो सकता है और वो बेहद खूंखार होते हैं। ये भालुओं की प्रजाति में सबसे खतरनाक मांसाहारी जानवर माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *