क्या आप इस लड़के को पहेचानते हो? जैकी श्रॉफ के साथ दिख रहा यह लड़का आज है बॉलीवुड का स्टार…

थ्रोबैक फोटो में अभिषेक बच्चन जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर तो जैकी श्रॉफ पहचान में आ रहे हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन को पहचानना फैन्स के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने जैकी श्रॉफ को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक बार जैकी श्रॉफ को बर्थडे विश करने के लिए अभिषेक बच्चन ने एक बहुत ही पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ढूंढ निकाली है। उस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।

अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ की इस तस्वीर को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और इसके स्क्रीनशॉट को शेयर भी कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने जो जैकी श्रॉफ के साथ अपनी फोटो शेयर की है। जैकी श्रॉफ का हाथ अभिषेक के दाएं कंधे पर है। दोनों ही मुस्कुरा रहे हैं। उसमें वे कुर्सी पर बैठे हुए हैं और जैकी श्रॉफ उनके बगल में खड़े हैं। यह फोटो तब की है, जब अभिषेक बच्चन बच्चे थे।

जैकी श्रॉफ की बात करें तो वे अंतिम बार रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में दिखे थे, जिसमें उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। आने वाले समय में वे अंकुश भट्ट की फिरकी और अतिथि भूतो भवः में भी जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन को अंतिम बार बॉब विश्वास में देखा गया था। अभिषेक बच्चन बहुत जल्द दसवीं में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ यामी गौतम और निमरत कौर भी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *