क्या आप जानते हे की कौन होगा लता मंगेशकर की करोड़ों की संपत्ति का मालिक, अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गई है…

स्वर कोकिला के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से जहां बॉलीवुड स्तब्ध है। वहीं दुखों का पहाड़ बाड़ पर गिर गया है। लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 की सुबह 8:12 बजे निधन हो गया। जिससे संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई।

बचपन में उन्होंने संघर्ष का सामना किया तो जवानी उनकी बहुत ही खूबसूरत तरीके से निकली। यूं तो लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं रचाई लेकिन उनकी जिंदगी महारानी की तरह गुजरी। लता मंगेशकर ने काफी लंबे समय तक गायकी की दुनिया में राज किया और उन्होंने करोड़ों की संपत्ति कमाई। आइए जानते हैं लता मंगेशकर अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गई है?

नका पहला गाना कभी रिलीज नहीं हुआ था। लता मंगेशकर की पहली आय मात्र 25 रुपये थी लेकिन अंत में वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गईं। अपने पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया था। लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में की थी। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म महल के आयेगा आने वाला गाने से मिली। इस गाने के जरिए लता मंगेशकर रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।

उन्होंने दुनिया की 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए। इसी वजह से लता मंगेशकर को साल 2001 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने पहली बार मराठी फिल्म किती हसल के लिए गाया था। उलता मंगेशकर की मासिक आय 40 लाख रुपये और सतना की आय लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *