आखिर कितनी देर टिकेगा यूक्रेन रूस के खिलाफ? दोनों सेनाओं की ताकत मे क्या हे फर्क?…

युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं बल्कि दिमाग से जीता जाता है। अगर यूक्रेन(Ukraine) किसी मामले में कमजोर भी है तो वह रूस से काफी दिनों तक संघर्ष कर सकता है। पावर इंडेक्स की सूची में रूस दुनिया के 140 देशों की सूची में दूसरे स्थान पर आता है। यूक्रेन 22 नबंर पर है।

सक्रिय सैनिक संख्या:

रूस(Russia) के पास सक्रिय सैनिक 8.50 लाख हैं। यूक्रेन के पास एक्टिव पर्सनल 2 लाख ही हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों ही देशों के पास रिजर्व सैन्य बल बराबर है। दोनों के पास ही रिजर्व सैन्य बल 2.50 लाख है। इसके अलावा रूस के पास पैरामिलिट्री फोर्स 2.50 लाख है, जबकि यूक्रेन के पास सिर्फ 50 हजार अर्धसैनिक बल ही हैं।

एयरफोर्स:

रूस की एयरफोर्स(Airforce) दूसरे स्थान पर हे। रूस के पास कुल मिलाकर 4173 एयरक्राफ्ट हैं। जबकि यूक्रेन की रैंकिंग 31वीं है। उसके पास 318 एयरक्राफ्ट हैं. रूस के पास कुल फाइटर जेट (Fighter Jet) 772 हैं, जबकि यूक्रेन के पास सिर्फ 69 फाइटर जेट्स हैं। यहां पर यूक्रेन के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

रूस टैंकों (Tanks) के मामले में दुनिया का नंबर एक देश हैं। रूस के पास 12,420 टैंक्स हैं, जबकि यूक्रेन टैंक्स के मामले में दुनिया में 13वें नंबर पर आता है। उसके पास 2596 टैंक्स हैं। रूस के पास 30,122 बख्तरबंद वाहन (Armored Vehicles) हैं, वह इस मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है। यूक्रेन के पास 12,303 बख्तरबंद वाहन हैं, उसकी रैंकिंग 6ठी हैं।

दोनों देशों की नौसेना:

रूस के नौसैनिक फ्लीट (Naval Fleet) 605 है। इस मामले में वह दुनिया का दूसरा ताकतवर देश हैं। जबकि यूक्रेन की रैंकिंग 53वीं हैं। उसके फ्लीट की ताकत सिर्फ 38 है। रूस के पास एक एयरक्राफ्ट करियर है, जबकि यूक्रेन के पास एक भी नहीं हैं. दोनों ही देशों के पास एक भी हेलो करियर्स नहीं हैं।

सबमरीन:

रूस के पास 70 सबमरीन (Submarine) हैं। रूस इस मामले में दुनिया का दूसरा ताकतवर देश हैं। जबकि यूक्रेन के पास एक भी पनडुब्बी नहीं है। रूस के पास 15 विधंव्सक (Destroyers) हैं, जबकि यूक्रेन के पास एक भी नहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *