देर तक सो रहा था पति…फिर पत्नी ने बोली ऐसी बात कि उड़ गए होश

पत्नी- उठो सुबह हो गई, कब तक सोते रहोगे…
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए।
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,
अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद नहीं आ रही है।

एक महिला शिक्षक एक पिंटू से – मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल का एक उदाहरण देती हूं… दूसरा उदहारण तुम देना।
पिंटू – जी मैडम।
महिला शिक्षक – मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी।
पिंटू – मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा।
फिर क्या दे थप्पड़…..दे थपप्ड़……दे थप्पड़

एक सुन्दर लड़की पढ़ाई में कमजोर थी।
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की-आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी।

सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया…
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए
लड़का- हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था।

लड़की वालें लड़का देखने गये…
लड़की वाले- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,
कुछ खाता पीता ना हो और कुछ गलत काम ना करता हो
पंडित जी- फिर तो आपको ऐसा लड़का,
अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *